मध्य प्रदेशअपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

3 दिन से भूखी थी रील्स बनाने वाली पलक.. MP में शादीशुदा महिला की तड़प-तड़पकर मौत, रील्स देख आपको भी होगा अफसोस

खबर इंडिया की। ग्वालियर की रहने वाली 21 साल की पलक रजक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने वाली पलक अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी आखिरी कॉल, इंस्टाग्राम पोस्ट और परिवार के आरोप कई बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

सुरैयापुरा इलाके में रहने वाली पलक की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों का साफ आरोप है कि पलक की हत्या की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि मौत से महज 30 मिनट पहले पलक ने अपने भाई प्रिंस और पिता को फोन किया था। भाई के मुताबिक, पलक फोन पर बुरी तरह रो रही थी। उसने कहा था- “मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे।”

यह सुनते ही भाई तुरंत घर से निकला, लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर उसकी बहन की लाश पड़ी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम पर उसके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। मौत के बाद जब पुलिस और परिवार ने उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल खंगाली, तो कई ऐसी पोस्ट और रील्स सामने आईं, जिनमें वह मानसिक तनाव, घुटन और डिप्रेशन की तरफ इशारा करती दिखाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


मौत से दो दिन पहले यानी 10 मई को पोस्ट की गई एक रील अब जांच का अहम हिस्सा बन चुकी है। उस रील में पलक ने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्द लिखे थे। पुलिस अब इन पोस्ट्स को उसकी मानसिक स्थिति और निजी जीवन से जोड़कर जांच कर रही है।

इतना ही नहीं, परिवार का दावा है कि मौत से पहले पलक ने तीन दिन तक खाना नहीं खाया था। वह लगातार तनाव में थी और कई बार अपने पिता और भाई को फोन कर ससुराल में प्रताड़ना की बात बता चुकी थी।

पलक की शादी अप्रैल 2025 में अमित रजक से हुई थी, जो एयरफोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी बताया जा रहा है। भाई प्रिंस का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और देवर कार की मांग को लेकर पलक को परेशान करते थे। पति अमित भी परिवार के खिलाफ कभी नहीं बोला।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि शादी में दी गई एफडी तक जबरन तुड़वाकर पैसे अपने पास रख लिए गए थे।

इस मामले में एक और बड़ा खुलासा पलक की पहली मैरिज एनिवर्सरी वाली रील से हुआ है। 24 अप्रैल 2026 की रात पोस्ट की गई उस रील में बैकग्राउंड में गाना चल रहा था- “मैं यहां भी गई, मैं वहां भी गई…” और कैप्शन में लिखा था- “सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें VIP एंट्री लेकर घुस गई।”

अब इस पोस्ट को भी उसकी जिंदगी के दर्द से जोड़कर देखा जा रहा है।

परिवार का दावा है कि अस्पताल में पलक के गले, पैरों और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले थे। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और मौत से पहले पलक ने खुद को बचाने की कोशिश भी की होगी।

वहीं मुरार थाना पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला फांसी का लग रहा है, लेकिन शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर डॉक्टरों से सेकंड ओपिनियन लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

अब सवाल यही है… क्या पलक ने सच में आत्महत्या की? या फिर उसकी आखिरी कॉल किसी बड़े सच की तरफ इशारा कर रही थी?

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *