मध्य प्रदेशन्यूज़भारतवायरलहेडलाइंस

माथे पर तिलक, भगवा कपड़े और गले में रुद्राक्ष की माला, हिंदू गर्लफ्रेंड संग साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा मुस्लिम युवक, फिर…

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा एक युवक की पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक धोती-कुर्ता, माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर एक युवती के साथ मोहाली से उज्जैन आया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

सोमवार रात नानाखेड़ा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने पहले एक हिंदू नाम बताया, लेकिन बाद में उसने अपना नाम जफर खान स्वीकार किया। युवक का कहना है कि वह भगवान शिव का भक्त है और युवती उसे उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने लाई थी। दोनों ने महाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन किए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक से पूछताछ के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोट आई और खून बहने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक और युवती दोनों मोहाली के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को पहले से जानते थे। युवती की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है और वह युवक के धर्म के बारे में जानती थी। पुलिस ने दोनों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 913

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *