महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाही, हजारों लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

महाराष्ट्र में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से हुई तबाही के बीच राहत और बचाव का काम तीव्र गति से जारी है। राज्य में बारिश से बने हालात और भूस्खलन के कारण 129 लोगों की मौत हो गई. इस बीच पुणे मंडल में 84,452 लोगों को शुक्रवार को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. 

जिन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया उनमें 40 हजार से ज्यादा कोल्हापुर जिले से हैं. अधिकारियों के मुताबिक कोल्हापुर शहर के पास पंचगंगा नदी साल 2019 में आई बाढ़ के स्तर से भी ऊपर बह रही है. पुणे और कोल्हापुर के साथ ही मंडल में सांगली और सतारा जिले भी आते हैं. सतारा भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मृतकों में से 38 लोगों की मौत तटीय रायगढ़ जिले में भूस्खलन होने से हुई. इस बीच, देश के मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार शाम सतारा जिले के लिए नया रेड अलर्ट जारी कर अगले 24 घंटे में जिले के पर्वतीय घाट इलाके में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जहां भूस्ख्लन के बाद करीब 30 लोग लापता हैं.

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह कोल्हापुर जिले में एक बस के एक नदी में बहने से ठीक पहले उस पर सवार आठ नेपाली श्रमिकों समेत 11 लोगों को बचा लिया गया.

राज्य में लोगों को बारिश से कोई राहत मिलती नहीं नजर आ रही है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो पहले से बारिश से सराबोर हैं. आईएमडी ने ‘भारी बारिश’ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और एहतियाती उपायों की सिफारिश की है. अगले 24 घंटों के लिये तटीय कोंकण इलाके में रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के साथ ही पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

अधिकारी ने कहा, ‘ज्यादातर मौतें रायगढ़ और सतारा जिलों से हुई हैं.’ उन्होंने कहा कि भूस्खलन के अलावा कई लोग बाढ़ के पानी में बह गए. अधिकारियों ने पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में विभिन्न घटनाओं में मरने वालों की संख्या 27 बताई. रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार शाम महाड़ तहसील के तलाई गांव के पास भूस्खलन हुआ. वहीं महाड़ में एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें और स्थानीय अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *