महाराष्ट्र

कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री: इस बीजेपी नेता ने कर दिया बड़ा खुलासा, शपथग्रहण में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। महायुति से कौन मुख्यमंत्री होगा? इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सीएम के नाम पर चर्चा को लेकर बीजेपी के सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने इंडिया टीवी से खास बात की है।

सरकार बनाने में हो रही है देरी- BJP नेता मुनगंटीवार
बीजेपी नेता मुनगंटीवार ने कहा,कि-सरकार बनाने में विलंब हो रहा है। ऐसा सोचने की जरूरत नहीं है। चर्चा जारी है। थोड़ा विलंब हो सकता है। निश्चित रूप से देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री होने चाहिए, लेकिन अंतिम निर्णय हमारे पार्टी के सीनियर नेता ही लेंगे।

पीएम मोदी भी शामिल होंगे शपथ ग्रहण समारोह में- सुधीर मुनगंटीवार
इसके साथ ही बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, कि-वानखेड़े स्टेडियम और शिवाजी पार्क पर नए सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। उनकी सुरक्षा के इंतजाम के मद्देनजर भी विचार विमर्श जारी है। जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।

अभी कोई फार्मूला तय नहीं सुधीर मुनगंटीवार
उन्होंने कहा,कि- सीएम के नाम को लेकर अभी कोई फॉर्मूला तय नहीं है। इसका फैसला सीनियर नेता लेंगे। किसे क्या जिम्मेदारी देनी है? उसका फैसला भी भाजपा के सीनियर नेता ही लेंगे।

शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा सीएम पद का इस्तीफा
वर्तमान महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने के कारण शिंदे ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से राजभवन में भेंट की और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया है। राज्यपाल ने उन्हें नये मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद पर बने रहने को कहा है।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीती हैं 132 सीटें
आपकों बता दें कि- महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने 132 सीट जीती हैं, जबकि शिंदे की शिवसेना ने 57 एवं अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीट पर जीत पाई है।

Related Posts

एक ही लड़की ने नौ बार मनाई सुहागरात, हर बार नया दूल्हा, ऐसा केस पहले कभी नहीं हुआ

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर…

मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, एकनाथ शिंदे और CM चेहरे पर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के लिए बीजेपी का…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *