महाराष्ट्र

जलगांव ट्रेन हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख,मृतकों के लिए किया इतने मुआवजे का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम हुए ट्रेन हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे पर अब पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। दरअसल जलगांव जिले में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई थी, जिसे कारण कई यात्री ट्रेन से कूद गए थे. इस बीच वो दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

महाराष्ट्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी. वहीं रेल मंत्रालय की तरफ से भी दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार और घायल लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.

पीएम मोदी ने किया दुख व्यक्त
हादसे पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि ‘महाराष्ट्र के जलगांव में रेलवे ट्रैक पर हुए दुखद हादसे से दुखी हूं. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस हादसे पर शोक जताया है और हादसे की चपेट में आने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. रेल मंत्री के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जलगांव ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 1.5-1.5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपए और मामूली चोट वाले लोगों को 5,000 रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

यहां हुआ था हादसा
बता दें कि पुष्पक एक्सप्रेस के पैसेंजर्स के साथ ये हादसा पचोरा स्टेशन के पास हुआ था, जहां शाम करीब 5 बजे ट्रेन में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींची, जिसके बाद ट्रेन रुकी थी. इस बीच पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए.

Related Posts

पीएम मोदी का नागपुर दौरा: आरएसएस हेडक्वार्टर में सभा को किया संबोधित, संघ की तारीफ में क्या बोले.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *