महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में विभाग बंटवारे पर मंथन: अमित शाह के साथ होगी अजित पवार की चर्चा, जानें क्या बोले एनसीपी प्रमुख?

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तासीन गठबंधन ‘महायुति’ को भारी बहुमत मिला है. इसमें बीजेपी ने अकेले 132 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है.

आज रात अमित शाह के साथ महायुति के नेताओं की बैठक
अजित पवार ने कहा कि- आज रात नौ बजे अमित शाह के साथ बैठक होगी. उन्होंने कहा कि कौन सी पार्टी को कितने मंत्रालय मिलेंगे, इस पर चर्चा होगी. इसके साथ ही गार्जियन मिनिस्टर कितने होंगे, इस पर भी बातचीत होगी.

महाराष्ट्र बीजेपी चीफ ने शिंदे का जताया आभार
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा ने कहा कि- मैं एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त करता हूं. आज उन्होंने सभी संदेह दूर कर दिए हैं. उन्होंने लोगों से कहा कि- महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर जो भी फैसला लेना होगा, वह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हमारे केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, उसे सभी स्वीकार करेंगे. यही भूमिका उन्होंने महाराष्ट्र के हित में अपनाई है. कई लोगों ने एकनाथ शिंदे और महायुति पर सवाल उठाए थे. बहुत झूठ फैलाया गया, लेकिन आज उन्होंने महायुति, एनडीए को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो सकता है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्र सरकार के मंत्री और एनडीए के सभी सीएम और डिप्टी सीएम और बड़े उद्योगपतियों को शपथ ग्रहण में बुलाया जाएगा.

मेरे मन में सीएम पद की लालसा नहीं- शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेरे मन में सीएम पद की लालसा नहीं है. हम काम करते रहेंगे. महायुति मजबूत है. राज्य में महायुति काम करती रहेगी. जनता के लिए मिलकर काम करना है.

मैं नाराज नहीं नहीं हूं- शिंदे
इसके साथ ही उन्होंने कहा,कि-हमें राज्य के लिए काम करना है. ये बड़ी जीत है. हम सभी ने जी जान लगा दी. लोगों के बीच गए. लोगों तक अपने काम पहुंचाए. सबने मन लगाकर काम किया. मैंने रोने वालों में से नहीं हूं बल्कि लड़ने वालों में से हूं. काम करने वालों में से हूं.”

Related Posts

एक ही लड़की ने नौ बार मनाई सुहागरात, हर बार नया दूल्हा, ऐसा केस पहले कभी नहीं हुआ

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर…

मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, एकनाथ शिंदे और CM चेहरे पर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के लिए बीजेपी का…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *