महाराष्ट्रअपराधन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

किन्नर के साथ बिस्तर पर महाराष्ट्र के मंत्री.. गंदी हरकतें करते आए नजर, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, इस वीडियो पर मचा बवाल

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र की महायुति सरकार एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस बार मामला राज्य के मंत्री नरहरि झिरवल से जुड़ा है, जिनका एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

बताया जा रहा है कि इस वीडियो में झिरवल एक तृतीयपंथी व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि झिरवल ने उन्हें फोन कर सफाई दी है कि वायरल वीडियो कई अलग-अलग क्लिप्स को जोड़कर तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने झिरवल को इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, राकांपा के नेताओं का भी कहना है कि बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि महायुति सरकार बनने के बाद से राकांपा कई विवादों का सामना कर चुकी है। पहले धनंजय मुंडे को आरोपों के चलते इस्तीफा देना पड़ा, वहीं माणिकराव कोकाटे भी विवादों में रहे। इसके अलावा पार्थ पवार के नाम भी एक जमीन सौदे में चर्चा में आए थे।

अब नरहरि झिरवल का नाम इस नए विवाद में सामने आने से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। फिलहाल सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 794

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *