महाराष्ट्र

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए PM मोदी, पालघर में महाराष्ट्र को देंगे 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर हैं। पीएम मोदी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होने पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास और SEBI की प्रमुख माधवी पुरी बुच भी शामिल हुई हैं। इस साल ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 28 से 30 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है।

इसमें 800 से अधिक स्पीकर और 80,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इस फेस्ट को पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (FFPC), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल(FCC) द्वारा आयोजित किया जाता है।

1560 करोड़ की सौगात
पीएम मोदी आज दोपहर 1:30 बजे पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 1560 करोड़ के 218 फिशरीज प्रोजेक्ट भी शामिल है। इससे पहले पीएम मोदी को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के बारे में जानकारी दी गई फिनटेक फेस्ट में मोदी का स्वागत शॉल उड़ाकर किया गया आपको बता दें कि वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट 2039 तक पूरा होगा।

5 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर
पालघर में प्रधानमंत्री लगभग 1,560 करोड़ रुपये की लागत से 218 फिशिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसका उद्देश्य फिशिंग सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देना है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की मदद से फिशिंग सेक्टर में 5 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। वहीं पीएम मोदी करीब 360 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिए 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीन और मोटर से चलने वाली मछली पकड़ने के जहाजों पर 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

आज तय होगा महाराष्ट्र का सीएम, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे नाम का ऐलान, ड्राइविंग सीट पर फडणवीस

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए करीब एक सप्ताह…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *