उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीत के बाद बीजेपी पूरी तरह से जोश से लबरेज है। अब साल के अंत में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी एक्टवि हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाला है। खबर के मुताबिक 23 अगस्त को अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। शनिवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि- केंद्रीय गृहमंत्री का प्रदेश में आगमन हो रहा है, इस दौरान सभी विषयों पर चर्चा होगी। इसमें लॉ एंड ऑर्डर का भी एक अहम मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
छत्तीसगढ़ में नवंबर या दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव और रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. इसे लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के पदाधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं. बीते 9 अगस्त को राजधानी रायपुर में मंथन हुआ था. इसे लेकर पार्टी के चाणक्य अमित शाह भी अब जोर लगाएंगे. बता दें कि रायपुर दौरे के दौरान वो पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके रणनीति बना सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे. ऐसे में राजनीतिक जानकारों की मानें तो शाह एक तीर से कई निशाने लगाने के फिराक में हैं।
अफसरों से लेंगे फीडबैक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने पिछले छत्तीसगढ़ दौरे पर राज्य पुलिस और प्रदेश में तैनात केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सहित विभिन्न विभागों की बैठक ली थी. उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान को लेकर कुछ लक्ष्य निर्धारित किए थे. इनमें नए सुरक्षा कैंप खोलने के साथ ही सड़कों के निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल थे. अपने इस दौरे में अमित शाह इन सभी कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से लेंगे.हालांकि, अब तक अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है. संभावना है कि एक-दो दिनों में गृह मंत्रालय से अमित शाह का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी हो सकता है.














