अन्य राज्य

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोमपाड़ और कन्हाईगुड़ा गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोंटा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को गस्त में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब गोमपाड़ और कन्हाईगुड़ा गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, इसके बाद जब सुरक्षा बलों ने मौके की तलाशी ली तो वहां दो नक्सलियों का शव, हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल में भारी मात्रा में खून के निशान पाए गए हैं। इससे मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं पाई है लेकिन इनमें से एक के कोंटा क्षेत्र के एलोएस कमांडर कवासी हुंगा होने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

राहुल गांधी ने लिखी स्पीकर को चिट्ठी: लिखा- मोदी जी की दुनिया में सच्चाई मिट सकती है, हकीकत में नहीं

उमाकांत त्रिपाठी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा के अपने भाषण के 5 से…

सीक्रेट तरीके से बेहतर है खुलेआम जाना… पीएम मोदी के CJI आवास जाने को लेकर सामने आया सरकार का बयान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सीजेआई जस्टिस डीवाई…

1 of 5

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *