अन्य राज्यअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

48 लड़के, 30 शादीशुदा महिलाएं… गैरमर्दों संग शराब पार्टी कर रही थी रईस परिवारों की औरतें, पुलिस ने पकड़ा तो…

खबर इंडिया की। “ऐसा काम मत करो कि चेहरा छिपाना पड़े”—
यह कहावत गुजरात के साणंद शहर में सामने आए इस मामले पर बिल्कुल सटीक बैठती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक-एक कर महिलाएं बस से उतरती हैं और सीधे पुलिस थाने की ओर जाती नजर आती हैं। सभी महिलाएं अपना चेहरा ढककर चल रही हैं, ताकि उनकी पहचान सार्वजनिक न हो सके। इसी मामले से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पुरुषों को पुलिस थाने से बस में बैठाकर ले जाया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

यह पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद के पास स्थित साणंद शहर का है, जहां एक हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी आयोजित की गई थी। पुलिस को जैसे ही पार्टी की सूचना मिली, तुरंत मौके पर छापा मारा गया और वहां मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

गौरतलब है कि गुजरात में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू है। ऐसे में शराब पार्टी का आयोजन कानून का सीधा उल्लंघन माना जाता है। बताया जा रहा है कि यह पार्टी आदर्श अग्रवाल नामक व्यक्ति की 25वीं एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित की गई थी।

पुलिस कार्रवाई के दौरान पार्टी स्थल से कुल 81 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें 38 महिलाएं और 43 पुरुष शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी महिलाओं को प्राथमिक पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि पकड़े गए पुरुषों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है ताकि शराब सेवन की पुष्टि की जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पार्टी में शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। यह मामला एक बार फिर गुजरात की शराबबंदी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

 

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 901

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *