राज्य

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिला का पीछा कर रहा था नशे में धुत शख्स

उमाकांत त्रिपाठी।रांची में शनिवार को भाजपा के कार्यक्रम में जाने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सूरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे अमित शाह के काफिले का कुछ लोगों ने पीछा किया। इसे मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये सभी नशे में थे।

रांची डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा ने दिया बयान
मामले की जांच होने पर रांची डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा का बयान सामने आया है कि उन्होंने कहा कि आरोपी गृह मंत्री अमित शाह काफिले में नहीं घुस पाए थे। हालांकि, वह तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उनके काफिले का पीछा कर रहा था। इस वजह से उसे गिरफ्तार किया गया।

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे थे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे थे। इस दौरान जब रांची एयरपोर्ट से उनका काफिला कार्यकर्म स्थल के लिए रवाना हुआ, तभी बाइक सवार दो युवक काफिले का पीछा करने लगे।

 

Related Posts

1 of 262

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *