दक्षिण भारतन्यूज़भारतमध्य प्रदेशमनोरंजनहेडलाइंस

मैंने ही फरहान को I LOVE YOU कहा… मुस्लिम लड़के से शादी रचाने वाली मोनालिसा का पहला बयान आ गया

खबर इंडिया की। महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई लड़की मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी शादी। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमानूर मंदिर में शादी कर ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

बुधवार को हुई इस शादी में फैंस, मीडिया और कई नेता भी शामिल हुए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद कपल ने मंदिर में भगवान के सामने माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लिया।

इस खास मौके पर केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन और सांसद ए.ए. रहीम भी मौजूद रहे। सांसद ए.ए. रहीम ने इस शादी को केरल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वह स्वर्ग केरल है।

मोनालिसा के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी थी। गले में नेकलेस, मांग में सिंदूर और लाल वरमाला के साथ उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। वहीं दूल्हे फरमान खान ने सफेद शर्ट और पारंपरिक मुंडू पहना था।

बताया जा रहा है कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र के निवासी हैं। दोनों करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

परिवार के विरोध के बाद कपल केरल पहुंचा और तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में सुरक्षा मांगी। पुलिस ने जांच में पाया कि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें अपनी पसंद से शादी करने का पूरा कानूनी अधिकार है।

गौरतलब है कि मोनालिसा महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। एक तस्वीर के वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उन्हें फिल्मों, ब्रांड शूट और म्यूजिक वीडियो के ऑफर भी मिलने लगे।

अब उनकी शादी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

 

Related Posts

1 of 827

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *