उत्तर प्रदेशन्यूज़भारत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में खेल महोत्सव के समापन समारोह में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मेयोहाल स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेयोहाल से निकले चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इनमें बैडमिंटन से आईएएस सुहास एलवाई और दमयंती तांबे एवं स्क्वैश से अभिनव सिन्हा और दिलीप त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1578386208136101889?t=AhaPGWyi_P2zxvP2U2uPIg&s=19

सीएम योगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद विनोद सोनकर व स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह और महापौर अभिलाषा गुप्ता आदि भी मौजूद है। सीएम सायं छह बजे मेयो हाल पहुंचे। सीएम योगी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का हुआ आयोजन

बता दें मेयो हॉल क्रीड़ा संकुल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो अक्तूबर को किया था। प्रतियोगिता में कुल छह खेल खेले जा रहे हैं जो कि रविवार से शुरू होकर सात अक्तूबर तक चलेंगे। आठ अक्तूबर को समापन समारोह होना था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि हैं, लेकिन अचानक सीएम का कार्यक्रम एक दिन पहले शुक्रवार को कर दिया गया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *