उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

सुहागरात पर पति पास आया तो चाकू दिखाया, शादी के 6 दिन बाद दूल्हे के चाचा संग भागी दुल्हन, ये बोला बेचारा पति

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज छह दिन बाद एक नवविवाहिता दुल्हन अपने ससुराल वालों को बेहोश कर लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती का है। यहां रहने वाले सुनील की शादी 21 फरवरी 2026 को चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी 20 वर्षीय मोनिका से हुई थी। पीड़ित पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही दुल्हन का व्यवहार संदिग्ध था। सुहागरात के दिन उसने पति को पास नहीं आने दिया और कथित तौर पर चाकू से हमला भी कर दिया।

25 फरवरी को दुल्हन ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया। आरोप है कि उसने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए। रात के समय वह घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के गहने, 5 लाख रुपये के चांदी के आभूषण और 18 हजार रुपये नकद लेकर अपने रिश्ते के चाचा के साथ फरार हो गई।

सुबह जब परिवार के लोगों को होश आया तो दुल्हन घर से गायब थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि दुल्हन का अपने रिश्ते के चाचा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *