उत्तर प्रदेशन्यूज़भारत

टाइगर गैंग बेनकाब, बीएससी के छात्र समेत छह वाहन चोर प्रयागराज में गिरफ्तार, 24 बाइक बरामद

एक के बाद एक लगातार बाइक चुराकर बेचने वाले टाइगर गैंग को प्रयागराज पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने आधा दर्जन शातिर और कुख्यात बदमाशों के क़ब्ज़े से दो दर्जन वाहन बरामद किया है। बरामद वाहनों की क़ीमत ₹ 20,00,000/ से भी अधिक है। कर्नलगंज थाना और सिविल लाइन्स थाना की संयुक्त टीमों ने मिलकर इन बदमाशों को पकड़ा है। आधा दर्जन बदमाशों का सरग़ना विवेक पाल उर्फ़ टाइगर BSc की पढ़ाई कर रहा है। विवेक पिक्सेल लैब नामक एंड्राइड ऐप के इस्तेमाल से फ़र्ज़ी आरसी बनाने में माहिर है।

विवेक पाल उर्फ़ टाइगर ने पहले मनीष को गैंग से जोड़ा। विवेक और मनीष मिलकर चोरियाँ करते थे। बाक़ी चार बदमाश 25-30 हज़ार प्रति गाड़ी के रेट से गाँव के लोगों को चोरी की हुई गाड़ी बेच देते थे। इस प्रकार 6 बदमाशों वाला टाइगर गैंग बहुत तेज़ी से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

शानदार सफलता हासिल करते हुए कुल 24 की संख्या में मोटरसाइकिले बरामद करने वाले दो थानों (कर्नलगंज और सिविल लाइन्स) की पुलिस टीमों को एसएसपी अजय कुमार ने 25,000 – 25,000 का ईनाम दिया है।

Related Posts

1 of 790

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *