Uncategorized

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय का अंबिकापुर दौरा: पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के घर पहुंचकर दी इंदिरा सिंह को श्रद्धांजलि

उमाकांत त्रिपाठी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को अपने सरगुजा प्रवास के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या पहुंचे। सीएम साय ने सिंहदेव की अर्धांगिनी श्रीमती इंदिरा सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम साय अंबिकापुर में वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित परिचर्चा हुआ गोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने इंदिरा सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अर्धांगिनी श्रीमती इंदिरा सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित की एवं टीएस सिंहदेव के साथ ही भाई अरूणेश्वर शरण सिंहदेव, बहन आशा सिंहदेव, भतीजे आदितेश्वर सिंहदेव एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

नारी शक्ति का प्रतीक  है महारानी दुर्गावती
अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन में जनजाति गौरव समाज द्वारा वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित परिचर्चा व गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महारानी दुर्गावती नारी शक्ति के प्रतीक थीं। उनकी शौर्य गाथा से सभी परिचित है। साहस और देश प्रेम उनके जीवन की कहानी है। देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान होता रहा है। सनातन धर्म में हमेशा से नारियों का सम्मान रहा है।

सीएम बोले
मुख्यमंत्री ने कहा कि महारानी दुर्गावती जैसी कई वीरांगनाएं रही हैं, जिनका गौरवपूर्ण इतिहास है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जनजाति समाज का बड़ा योगदान रहा है, परंतु इतिहास में जितना सम्मान उनको मिलना चाहिए उतना नहीं मिल सका। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जनजातियों को समझा और उनकी चिंता की, उन्हें सम्मान दिया और उनके विकास के लिए काम किया है।

सीएम बोले हम शिक्षा पर विशेष जोर देते है
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में पैसे का अभाव नहीं होगा। उन्होंने पढ़ाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सरकार लगातार पढ़ाई के क्षेत्र में काम कर रही है। जनजाति समाज के लिए प्रयास संस्था चल रही है उसके 14 और केंद्र खोलने का प्रयास चल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए दिल्ली में हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। वहां सीटें 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है।

मुख्यमंत्री साय बोले- सबसे बड़े हिंदू आदिवासी है
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सबसे बड़े हिंदू आदिवासी हैं। देश को तोड़ने के लिए अनेक विधर्मी लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां गोंड समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वच्छता दीदीयों के साथ बैठकर भोजन किया एवं एसएलआरएम सेंटरों में वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए।

सीएम ने छत्तीसगढ़ में जीरो टालरेंस की नीति पर चर्चा की
मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमार सरकार जीरो टालरेंस पर कायम है। हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार करने वाला अधिकारी कितना भी बड़ा क्यों न हो, सख्त से सख्त सजा देंगे।

 

What's your reaction?

Related Posts

जब 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हुई थी शिबू सोरेन-पीएम मोदी की मुलाकात, बीजेपी के सामने रखी थी ये शर्तें

उमाकांत त्रिपाठी।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में…

पीएम मोदी के बिहार दौरे में दिखेगी आध्यात्म और राजनीति की झलक, गया में करेंगे मां हीराबेन का पिंडदान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को बिहार के गया जी पहुंचने…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *