Uncategorized

केजरीवाल के बंगले पर अमित शाह का तंज, कहा- 4 बंगले तोड़कर शीशमहल बना ल‍िया, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान आया है. एक निजी बातचीत में अमित शाह ने कहा,कि- चार बंगले तोड़कर, 51 करोड़ रुपये खर्च करके शीश महल बना ल‍िया. यह द‍िल्‍ली के गरीबों का पैसा है. अन्ना के भ्रष्टाचार आंदोलन से राजनीति में आए केजरीवाल ने हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार किया है और दिल्ली की जनता को धोखा दिया है.द‍िल्‍ली में रोड शो के दौरान गृहमंत्री शाह ने कहा,कि- केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार और वादा-खिलाफी की है. उन्होंने कहा क‍ि- गाड़ी नहीं लेंगे गाड़ी ले ली. कहा बंगला नहीं लेंगे, लेकिन बंगला ले ललिया. सारी सुविधा ले ली. उन्‍होंने भ्रष्टाचार क‍िया है. दूसरी और नरेंद्र मोदी सरकार को देखें, जो वादा किया है वह पूरा किया.

 

यमुना पर दावे का जवाब देंगे-शाह
गृह मंत्री शाह ने कहा क‍ि- अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी को लेकर जो आरोप लगाया है, उस पर भरोसा नहीं करना चाह‍िए. केजरीवाल के किसी भी बयान पर दिल्ली की जनता को भरोसा नहीं है. मैं एक रैली में केजरीवाल के इस दावे का भी जवाब दूंगा.

5 को आपदा से मुक्‍त‍ि मिलेगी-शाह
गृहमंत्री ने कहा,कि- केजरीवाल ने द‍िल्‍ली की जनता को छला है. इस बार द‍िल्‍ली की जनता तय करके बैठी है. 5 फरवरी को दिल्ली की जनता जवाब देगी. 5 फरवरी को द‍िल्‍ली को इस आपदा से मुक्‍त‍ि मिल जाएगी. गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के साथ दिल्ली के कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया.

Related Posts

क्या केंद्र और राज्य सरकारों के तालमेल से खुश नहीं हैं पीएम मोदी? अपने मंत्रियों को दी ये सलाह

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हुई PM…

दिल्ली हाईकोर्ट में वकील का झूठा दावा – जज सौरभ बनर्जी ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी । दिल्ली उच्च न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब…

क्या अब भी सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी पाकिस्तान, बांग्लादेश पर बड़ी जीत के बाद जगी उम्मीदें

खबर टीम इंडिया की। लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार जीत हासिल कर…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *