Uncategorizedन्यूज़भारतहेडलाइंस

संकट मोचन मंदिर में पहुंचे पीएम मोदी, लोकसभा चुनाव में जीत का मांगा आशीर्वाद; महिलाओं से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी। वाराणसी में पीएम मोदी का महिलाओं के साथ सबसे बड़ा सम्मेलन मंगलवार को डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हुआ। मातृशक्ति सम्मेलन में महिलाओं से पीएम मोदी ने ज्यादा से ज्यादा मतदान बढ़ाने की अपील की।

पीएम मोदी पहुंचे गेस्ट हाउस
पीएम मोदी संकट मोचन मंदिर से निकलकर बरेका पहुंच गए हैं। वे यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस दौरान वे चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

संकट मोचन से पीएम का काफिला हुआ रवाना
संकट मोचन मंदिर में पीएम मोदी ने दर्शन – पूजन किया। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला वहां से निकला। थोड़ी देर में वो बरेका में स्थित अतिथि गृह में पहुंचेंगे।

बरेका में यातायात शून्य
पीएम मोदी थोड़ी देर में संकट मोचन मंदिर में पूजन- अर्चन करने के बाद बरेका के लिए रवाना होंगे। इसे लेकर बरेका में यातायात शून्य किया गया है। ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर है।

लहरतारा चौराहे पर लगा जाम
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसके बावजूद शाम का समय होने के चलते लहरतारा चौराहे पर जाम लगा है।

पीएम मोदी पहुंचे मंदिर
पीएम नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से संकट मोचन मंदिर पहुंच गए हैं। यहां पूजन- अर्चन कर चुनाव में प्रचंड जीत की कामना करेंगे।

पीएम के आगमन को लेकर संकट मोचन मंदिर में अलर्ट
पीएम मोदी के संकट मोचन मंदिर पहुंचने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आसपास की दुकानों व मंदिर के अंदर साफ- सफाई को लेकर अधिकारियों ने जायजा लिया। पीएम कुछ ही मिनट में मंदिर पहुंचेंगे।

ककरमत्ता की ओर बढ़ा पीएम मोदी का काफिला
पीएम मोदी का काफिला मंडुवाडीह चौराहे से ककरमत्ता की ओर बढ़ा। थोड़ी देर में संकट मोचन मंदिर पहुंचेंगे। यहां हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत की कामना करेंगे।

संकट मोचन मंदिर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
पीएम मोदी नारी शक्ति से संवाद करने के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संकट मोचन हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुए। पीएम यहां दर्शन-पूजन करेंगे।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति के लिए इतना काम हुआ है उसे बताते- बताते देर रात हो जाएगी। आपने इतना समय निकाला। मैं आप सभी माता का आभारी हूं, लेकिन याद रखिएगा हमें हर बूथ जितना है। ज्यादा से ज्यादा आपको मतदान करना है। कैसे करोगे, मैं बताता हूं हमारी बहनें बूथ में 25 30 बहनों को लेकर के निकलें। ताली बजाते- बजाते, ढोल बजाते- बजाते, गाना गाते- गाते। पोलिंग बूथ पर 10:00 बजे के पहले जुलूस निकाल देंगे तो आप देखना आपके बूथ का सबसे ज्यादा वोटिंग हो जाएगा। काशी की मातृ शक्ति इस बार यहां रिकॉर्ड वोटिंग करना है।

नारी शक्ति संवाद में आकर्षण का केंद्र रही मोदी जैसे सजकर आई बच्ची
पीएम मोदी के वेश में सजकर आई एक किशोरी आकर्षण का केंद्र बनी रही। उसने मोदी की तरह सफेद दाढ़ी के और सिर पर भगवा रंग की टोपी पहन रखा था।

 

 

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *