Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी संयुक्त अरब आमीरात के प्रेसीडेंड को रिसीव करने पहुंचे एयरपोर्ट दोनो मे मिलकर अहमदाबाद में 3 कि.मी लंबा रोड शो किया। साथ ही पीएम कल 2024 ग्लोबल समिट वाइब्रेट गुजरात का उद्वघाटन करेंगे।

उमाकांत त्रिपाठी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंगलवार शाम को अहमदाबाद में रोड शो किया। करीब 3 किमी लंबा यह रोड शो एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक हुआ। करीब 20 मिनट तक साबरमती आश्रम में रुकने के बाद शाम 7 बजे दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। बुधवार को पीएम मोदी गांधीनगर में ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ का उद्घाटन करेंगे।

गांधीनगर में आज कार्यक्रम के पहले दिन पीएम मोदी ने ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस-रामोस होर्ता और मोजांबिक प्रेसिडेंट फिलिप जैसिंटो न्यूसी से चर्चा की। कल यानी कि 10 से 12 जनवरी तक ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ का आयोजन होगा।

10 जनवरी का कार्यक्रम
पीएम बुधवार को सुबह 10 बजे महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे दुनियाभर से गुजरात पहुंचे कारोबारियों, निवेशकों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ 4 राष्ट्राध्यक्षों के साथ 32 सहभागी देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे गांधीनगर में तैयार हो रही GIFT सिटी में ग्लोबल फिनटेक सीईओ कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और करीब रात आठ बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
मोजाम्बिक के प्रेसिडेंट फिलिप न्यूसी मंगलवार सुबह 9 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया।

इन देशों से पहुंचेंगे दिग्गज कारोबारी
गुजरात सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के कारोबारियों के अलावा ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, चेक रिपब्लिक, मिस्र, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, केन्या, नीदरलैंड, मलेशिया, माल्टा, मोरक्को, नेपाल, नॉर्वे, पोलैंड, वियतनाम, साउथ कोरिया, रवांडा, सिंगापुर, थाईलैंड, उरुग्वे, घाना, तंजानिया और मोजाम्बिक से दिग्गज कारोबारी समिट में शामिल होने आ रहे हैं।

ऑटो सेक्टर पर रहेंगी निगाहें
इस वाइब्रेंट समिट में सभी की नजरें गुजरात के ऑटो सेक्टर पर लगी हैं। समिट में टेस्ला के भी गुजरात आगमन का ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही मारुति और देश की अन्य ईवी व्हीकल बनाने वाली कंपनियों की तरफ से बड़ी घोषणा की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा सेमीकंडक्टर की कंपनियां भी बड़े ऐलान कर सकती हैं।

2003 में हुई थी पहली समिट
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए साल 2003 में पहली ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ का शुभारंभ किया था। 2001 में मुख्यमंत्री बनने के करीब दो साल बाद उन्होंने गांधीनगर में पहली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत की थी। इस तरह अब पहली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 20 साल पूरे हो गए हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने साल 2003 में पहली ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ का शुभारंभ किया था।

Related Posts

केजरीवाल के बंगले पर अमित शाह का तंज, कहा- 4 बंगले तोड़कर शीशमहल बना ल‍िया, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर गृह…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *