Uncategorized

भारत के 25-साल के लक्ष्य पर काम कर रहा वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने किया, अडाणी 5 साल में 2 लाख करोड़ का निवेश करेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिट के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है। जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है।
UAE के प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन जायद कई अन्य वर्ल्ड लीडर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ चीफ गेस्ट के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हैं। वहीं मुकेश अंबानी, पंकज पटेल, गौतम अडाणी और लक्ष्मी मित्तल समेत देश-विदेश के दिग्गज कारोबारी समिट में शामिल हुए।

मोदी के भाषण की बड़ी बातें:

1. भारत-UAE के बीच कई समझौतों पर साइन हुए
पीएम मोदी ने कहा- इस कार्यक्रम में मेरे भाई, और UAE के प्रेसिडेंट का होना खुशी की बात है। भारत और UAE ने अपने रिश्तों को जो नई ऊंचाई दी है, उसका श्रेय मेरे दोस्त और UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद को जाता है। दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते हुए हैं। पोर्ट डेवलपमेंट के लिए संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।

2. स्ट्रक्चरल रिफॉर्म से दिख रहा भारत की ग्रोथ में मोमेंटम
भारत की प्राथमिकता फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर है। इसकी झलक ट्रेड शो में देख सकते हैं। मेरा आग्रह है सभी लोग ट्रेड शो जरूर देखें। इन सेक्टर्स में इन्वेस्टमेंट के लिए लगातार नए अवसर बन रहे हैं। अगर भारत की ग्रोथ में इतना मोमेंटम दिख रहा है, तो इसकी वजह बीते 10 साल में किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर रिफॉर्म पर फोकस है।

3. भारत में 10 साल में 74 से 149 एयरपोर्ट हुए
भारत लॉजिस्टिक्स पर भी तेजी से काम कर रहा है। 10 साल पहले भारत में 74 एयरपोर्ट थे आज भारत में 149 एयरपोर्ट हैं। नेशनल हाईवे नेटवर्क दो गुना और मेट्रो ट्रेन नेटवर्क 3 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। गुजरात हो महाराष्ट्र हो या इस्टर्न कोस्ट लाइन हो इनको आज डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ा जा रहा है।

पहली कार्बन फाइबर फैसिलिटी स्थापित कर रहे: मुकेश अंबानी
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी ने कहा- जब मेरे विदेशी दोस्त मुझसे पूछते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का मतलब क्या है, तो मैं कहता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री एक विजन बनाते हैं और उसे क्रियान्वित करते हैं, वे असंभव को संभव बना देते हैं।
धीरूभाई अंबानी मुझसे कहा करते थे कि गुजरात हमेशा तुम्हारी कर्मभूमि रहेगी। मैं आज दोहराता हूं कि रिलायंस हमेशा गुजरात की कंपनी रहेगी। रिलायंस ने भारत में 12 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है, जिसमें से एक तिहाई निवेश गुजरात में किया है।
मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस हजीरा में भारत की पहली कार्बन फाइबर फैसिलिटी स्थापित कर रही है।

गले 5 साल में 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगे: गौतम अडाणी
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा- 2014 के बाद से भारत की GDP और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। G20 नेतृत्व ने एक मापदंड स्थापित किया है। हमारे प्रधानमंत्री, भविष्यवाणी नहीं करते, बल्कि भविष्य को आकार दे देते हैं। मुझे विश्वास है कि 2047 तक भारत पूर्ण विकसित हो जाएगा।
2025 तक 55 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का टारगेट था, जिसमें करीब 50 हजार करोड़ का निवेश हो चुका है। इसके अलावा हम कच्छ के खावडा में 30 गीगावॉट का रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगाने जा रहे हैं। हम ग्रीन सप्लाई चैन के अंतर्गत सौर पैनल, विंड टरबाइन, कॉपर और सीमेंट प्रोजेक्ट्स को भी आगे बढ़ाने वाले हैं।

अगले 5 साल में 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगे, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री लगाएगी टाटा: एन चंद्रशेखरन
टाटा ग्रेप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की योजना की घोषणा की। इसके अलावा, समूह अगले दो महीनों में साणंद में लिथियम-आयन बैटरी के लिए 20 गीगावॉट गीगाफैक्ट्री शुरू करने के लिए तैयार है। धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब के लिए बातचीत पूरी होने वाली है, जिसका ऑपरेशन 2024 में शुरू होने की उम्मीद है।

2047 का सपना पूरा करने तैयार हैं: लक्ष्मी मित्तल
स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल ने कहा- आत्मनिर्भरता में स्टील की अहम भूमिका है। गुजरात में 4 साल पहले प्रधानमंत्री ने हजीरा प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था, जो 2026 तक पूरा होगा। दूसरे चरण के लिए आज एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए हैं।
हजीरा 24 मिलियन टन स्टील उत्पादन करने वाली साइट होगी। हम इस्पात, नवीकरणीय ऊर्जा और हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में भी निवेश कर रहे हैं। अगले 20 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए तैयार हैं।

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

अरबाज से तलाक, अर्जुन से ब्रेकअप के बाद अब 19 साल छोटे हीरा व्यापारी के प्यार में डूबी 52 साल की मलाइका

खबर इंडिया की।बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती…

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *