Uncategorized

भगवान की शरण में पहुंचे पीएम मोदी तो देशवासियों के लिए की मांगी ये चीज, सोमनाथ मंदिर में की ये प्रार्थना

 

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को वो यात्रा के दूसरे दिन गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों के लिए प्रार्थना भी की। आइए जानते हैं देशवासियों के लिए महादेव से उन्होंने क्या मांगी और सोमनाथ मंदिर के रहस्य के बारे में:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि, प्रयागराज में एकता का महाकुंभ, करोड़ों देशवासियों के प्रयास से संपन्न हुआ। मैंने एक सेवक की भांति अंतर्मन में संकल्प लिया था कि महाकुंभ के उपरांत द्वादश ज्योतिर्लिंग में से प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ का पूजन-अर्चन करूंगा।

देशवासियों के लिए की ये कामना आज सोमनाथ दादा की कृपा से वह संकल्प पूरा हुआ है। मैंने सभी देशवासियों की ओर से एकता के महाकुंभ की सफल सिद्धि को श्री सोमनाथ भगवान के चरणों में समर्पित किया। इस दौरान मैंने हर देशवासी के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना भी की।

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के बारे में कहा जाता है कि यह हर सृष्टि में यहां स्थित रहा है।

मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा यानी सोम को प्रजापति दक्ष ने यक्ष रोग होने का शाप दिया था। इस शाप से मुक्ति के लिए चंद्रमा ने अरब सागर के तट पर शिवलिंग की स्थापना कर भगवान शिव की कठोर तसप्या की जिसे देश महादेव प्रसन्न हुए और चंद्रमा को उन्होंने वरदान दिया। महादेव के आशीर्वाद से ये शिवलिंग सोमेश्वर यानी सोमनाथ कहलाया।

स्कंद पुराण में बताया गया है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का नाम हर नए सृष्टि के साथ बदल जाता है। जब वर्तमान सृष्टि का अंत हो जाएगा और ब्रह्माजी नई सृष्टि कीरचना करेंगे तब ये ‘प्राणनाथ’ कहलाएगा।

सोमनाथ मंदिर पर 6 बार आक्रमण हो चुका है। सबसे पहले यहां महमूद गजनवी ने 1024 ईसा पूर्व में आक्रमण किया था। गजनवी ने मंदिर को कई बार लूटा और नष्ट कर दिया था।

इसके हाद अलाउद्दीन खिलजी ने भी 1296 में सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया था और लूटा था।

इतिहासकारों की मानें तो मुगल साम्राज्य का सबसे क्रूर बादशाह औरंगजेब ने भी 1701 में सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण का प्रयास किया था। हालांकि, औरंगजेब इस मंदिर को नष्ट करने में असफल रहा।

Related Posts

क्या केंद्र और राज्य सरकारों के तालमेल से खुश नहीं हैं पीएम मोदी? अपने मंत्रियों को दी ये सलाह

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हुई PM…

दिल्ली हाईकोर्ट में वकील का झूठा दावा – जज सौरभ बनर्जी ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी । दिल्ली उच्च न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब…

क्या अब भी सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी पाकिस्तान, बांग्लादेश पर बड़ी जीत के बाद जगी उम्मीदें

खबर टीम इंडिया की। लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार जीत हासिल कर…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *