चुनाव

हिमाचल प्रदेश में वोटिंग जारी, बीजेपी और कांग्रेस ने किए जीत के दावे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से मतदाता कतार में लगे हैं। जहां एक तरफ बीजेपी हिमाचल प्रदेश और गुजारत में दुबारा सरकार बनाने की बात क़ह रही है। वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी की बात कह रही है।

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले अपने परिवार के साथ मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए। सीएम जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा, “मेरा लोगों से अनुरोध है कि आप मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। आप ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।

वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला में मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मतदान किया। उन्होंने कहा, “भाजपा रिवाज बदल रही है। भाजपा भारी बहुमत से आएगी और दोबारा सरकार बनाएगी।”

कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत होने वाली है और राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए यह चुनाव हो रहा है। यह चुनाव हिमाचल से जुड़ा हुआ और उसके भविष्य का चुनाव है। वर्तमान सरकार ने हर वर्ग के इंसान की आवाज़ को दबाया और अनसुना किया है।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया। उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा (हिमाचल प्रदेश और गुजरात में) होगा। क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।

Related Posts

पश्चिम बंगाल मे त्रिकोणीय संघर्ष के आसार, पार्टियों के बीच जोर -आजमाईश जारी

विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने है.…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *