चुनाव

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के सांसदों से मिले पीएम मोदी, मुलाकात के बाद दिया ये संदेश

उमाकांत त्रिपाठी।Video PM Modi meets Bihar MPs: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है. बिहार एनडीए के नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं. बिहार में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता हर जिले में जाकर कार्यकर्त्ता सम्मलेन कर रहे हैं. कुछ दिन पहले बिहार में सत्ता परिवर्तन की जो चर्चा चल रही थी उस पर पूरी तरह विराम लग चुका है. सीएम नीतीश इन दिनों प्रगति यात्रा के चौथे चरण में जिलों का दौरा कर रहे हैं. उनके साथ हर जगह उनके डिप्टी और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी दिखाई दे रहे हैं. हर मंच पर एनडीए के नेता एकजुटता का परिचय दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने बिहार के सभी सांसदों से संसद भवन के परिसर में मुलाकात की
इसी क्रम में आज पीएम मोदी ने भी बिहार के सभी सांसदों से संसद भवन के परिसर में मुलाकात की. उनके साथ इस मौके पर बीजेपी,जदयू और लोजपा के सांसद दिखाई दिए. पीएम नरेन्द्र मोदी को मिथिला का पाग, मखान और मधुबनी पेंटिंग भेंट की गई. इस मुलाकात के जरिये पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया है.

Related Posts

संसद में संविधान पर चर्चा: 14 दिसंबर को पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।संविधान पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को…

ओमीक्रोन एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास प्रतिरक्षा नहीं है

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, 5 फरवरी को वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी।विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजधानी दिल्ली में…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इंतजार होगा खत्म, PM मोदी को भेजी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आपस…

त्रिपुरा उपचुनाव में बीजेपी का 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, मुख्यमंत्री माणिक साहा भी जीते

देश की तीन लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए। आज यानी कि…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *