क्रिकेट

एक ओवर में 7 छक्के और दुनिया देखती रह गई

भारत के एक बल्लेबाज ने एक ओवर में 7 छक्के मारकर विश्व रिकार्ड बना दिया है। जिसकी गुंज पूरी दुनिया में सुनाई पड़ रही है। यह बल्लेबाज धोनी को अपना आदर्श मानता है और उन्हीं की तरह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करता है। जिसके बाद से लोग उसे महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी मानने लगे हैं। देखना होगा कि ये बल्लेबाज आगे क्या कमाल कर पाता है।

दरअसल विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने बल्ले से क्रिकेट स्टेडियम में तूफान मचा दिया। सिर्फ 159 गेंद पर 220 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए। यानि वनडे में गायकवाड़ ने दोहरा शतक लगा दिया।

यही नहीं उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में गायकवाड़ ने पारी के 49वें ओवर में 7 छक्के लगाकर सारे पुराने रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में गेंदबाज शिव सिंह के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाल मचाया और ओवर की पहली 4 गेंदों पर छक्का लगाया, फिर 5वीं गेंद नो बॉल थी, उस गेंद पऱ भी छक्का लगाकर कमाल कर किया. फिर अगले दो गेंद पर भी छक्का लगाकर विश्व क्रिकेट को गायकवाड़ ने हैरान कर दिया. 

इस मैच के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने 43 रन बटोर कर बवाल मचा दिया. सोशल मीडिया पर हर तरफ गायकवाड़ की इस धमाकेदार पारी की बात की जा रही है. फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। 

Related Posts

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, बारिश से धुल गया था पहला मुकाबला

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां आज मेज़बान…

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! विराट कोहली पूरी करेंगे पांड्या की कमी?

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर…

शुभमन गिल को ओपनिंग का क्यों नहीं मिल रहा मौका? केएल राहुल पर टीम इंडिया क्यों है मेहरबान?

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले 2 टेस्ट में भी प्लेइंग XI में रखा जाएगा।…

हार्दिक फिट हुए तो कौन जाएगा टीम इंडिया से बाहर, इन दो खिलाड़ियों की पक्की है जगह

खबर टीम इंडिया की। वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। लगातार…

1 of 50

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *