दुनियान्यूज़

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग

इन दिनों चीन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल चीन में इन दिनों जबरदस्त प्रदर्शन चल रहा है। लोग चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ सड़क पर आ आए हैं। चीन की राजधानी बीजिंग से शुरू हुआ ये प्रदर्शन लगभग 13 बड़े शहरों में पहुंच गए हैं।

पुलिस इन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज से लेकर गिरफ्तारी तक कर रही है, लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। रविवार को रातभर लोग सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे।

इस दौरान लोग नारेबाजी करते हुए लॉकडाउन हटाने और आजादी देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा- हमें फ्रीडम ऑफ प्रेस, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन, फ्रीडम ऑफ मूवमेंट चाहिए। हमें हमारी आजादी दे दो। लोग राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।

चीन में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। 27 नवंबर को कोरोना के 40 हजार मामले सामने आए हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चीन में अब एक्टिव केस का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है। इसके चलते जिनपिंग सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।

सख्त लॉकडाउन से 66 लाख लोग घरों में कैद हैं। ये लोग खाने के सामान के लिए भी बाहर नहीं निकल सकते। रोज होने वाले कोविड टेस्ट से भी नाराजगी बढ़ रही है। जो लोग सरकार के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *