उत्तर प्रदेशन्यूज़

यूपी के बहराईच में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

यूपी के बहराइच में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। वहां एक रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। लगभग 15 लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और घायलों को अस्पताल भेजा गहै। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जोर-शोर से जारी है। पूरी घटना बहराइच के जरवल इलाके के तप्पे सिपाह इलाके की है।

लखनऊ से बहराइच जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4:30 बजे के करीब हुआ। कोहरे के चलते तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर सीओ और एसडीएम कैसरगंज मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। हादसे की शिकार हुई बस लखनऊ से बहराइच जा रही थी।

बस में लगभग 40 यात्री सवार थे

बताया जा रहा है कि मरने वालों में लगभग सभी पुरुष हैं। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। वहीं, घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *