उत्तर प्रदेशन्यूज़

मुख्तार अंसारी को सता रही पत्नी और बेटे की चिंता, जमानत कराना चाहता है

हर बाप को अपना बेटा जान से प्यारा होता है… चाहे बेटा जैसा भी हो… हर बाप अपने बेटे को लेकर चिंतित रहता है… यही हाल आज पूर्वांचल के डॉन कहे जाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी की है… जेल में बंद मुख्तार अंसारी को खुद की चिंता नहीं है… वो कई सालो से जेल में बंद है, कुछ दिन पहले ही विधायक बेटे अब्बास अंसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है… मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले में पुलिस उसकी पत्नी की भी तलाश कर रही है मतलब पूरी फैमिली की कुंडली योगी ने खोल दी है और एक-एक करके सबकी बारी आ रही है…

ईडी को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की भी तलाश है… लेकिन वो अभी तक आफ्शां अंसारी को नहीं ढूंढ़ पाई है… पिछले 10 दिनों से मुख्तार अंसारी ईडी की हिरासत में है लेकिन ईडी अभी तक मुख्तार अंसारी से उसकी पत्नी का पता नही लगा सकी है… पत्नी के बारे में पूछे जाने पर मुख्तार अंसारी कहता है कि जब वो जेल में है तो उसे कैसे जानकारी होगी कि उसके घरवाले कहां हैं और कहां आते-जाते हैं… वो ईडी को भले ही पत्नी के बारे में कुछ नहीं बता रहा है लेकिन वकीलों से मिलने के दौरान पत्नी और बेटे को लेकर काफी भावुक हो जाता है और बार-बार वकीलों से एक ही बात कहता है कि किसी भी तरह से उसके बेटे को जमानद दिलवा दो… उसे इस समय अपने से अपने बेटे और पत्नी की चिंता सता रही है…

गौरतलब है कि मनी लांड्रिंग के एक मामले में पूछताछ करने के लिए मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने 5 दिनों के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया है… 23 दिसबंर को दोपहर 2 बजे से शुरू हुई ये कस्टडी 28 दिसंबर को दोपहर 2 बजे समाप्त होगी, इस दौरान ईडी उनसे पूछताछ करेगी… इसी मामले में बेटे विधायक अब्बास अंसारी और रिश्तेदार आतिफ रजा की न्यायिक हिरासत 5 जनवरी तक बढ़ा दी गई है… जिससे मुख्तार अंसारी की चिंता बढ़ गई है इसलिए वो जब भी वकीलों से मिलता है एक ही बात की रट लगाए है कि उसके बेटे की जमानत जल्द से जल्द करवा दी जाए…

Related Posts

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *