न्यूज़स्वास्थ्यहेडलाइंस

खुशखबरी! खुशखबरी! खुशखबरी! देश को मिला कोरोना की दवा! क्या कोरोना का अंत है नजदीक?

कोरोना से जारी जंग के बीच अब तक की सबसे बड़ी खबर आई है। जिससे देश को एक नई उम्मीद मिली है। DCGI ने शनिवार को ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज दवा से कोरोना के इलाज को इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया है। यह कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। जिन मरीजों पर इस दवा का इस्तेमाल किया गया, उनकी RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आई है।

फाइल

ये दवा कोरोना मरीजों में संक्रमण को रोककर तेजी से रिकवर करने में मदद करती है। 2-DG दवा को DRDO की लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी की मदद से तैयार किया है। शुरुआती ट्रायल में पता चला है कि इससे मरीज के ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार होता है।

फाइल

दवा पाउडर के रूप में मिलती है। इसे पानी में घोलकर मरीज को पिलाना होता है। ये दवा सीधे उन कोशिकाओं तक पहुंचती है जहां संक्रमण होता है और वायरस को बढ़ने से रोक देती है। लैब टेस्टिंग में पता चला कि ये कोरोना वायरस के खिलाफ काफी प्रभावी है। DRDO ने बयान जारी कर कहा है कि इसका उत्पादन भारी मात्रा में आसानी से किया जा सकता है।

फाइल

Related Posts

1 of 928

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *