दिल्लीन्यूज़

दिल्ली मेट्रो 1 सप्ताह के लिए बंद, 17 मई तक बढ़ा दिल्ली में लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दिल्ली में पिछले 3 हफ्ते से लॉकडाउन लगा है। जिसे एक सप्ताह के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। साथ ही शहर में मेट्रो सेवाएं भी सस्पेंड कर दी गई हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यह घोषणा की।

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए 19 से 25 अप्रैल तक तक लॉकडाउन लगाया था। बाद में इसे 10 मई तक बढ़ा दिया गया। इससे पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Local Circles ने एक सर्वे में बताया कि दिल्ली के 85 प्रतिशत लोग लॉकडाउन को कम से कम एक सप्ताह और आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं। वहीं करीब 70 पर्सेंट लोग लॉकडाउन को 2 सप्ताह और आगे बढ़ाने की राय दे रहे हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने यह कदम नहीं उठाया तो कोरोना वायरस पर जो बढ़त हासिल की गई थी, वह खत्म हो जाएगी। इसलिए लॉकडाउन को एक सप्ताह और आगे बढ़ाया जा रहा है। इस बार का लॉकडाउन पहले से भी सख्त होगा। इस दौरान दिल्ली में मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। यह लॉकडाउन अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। 

मुख्यमंत्री ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान पॉजिटिविटी रेट घटी है। जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को मजबूत करने में मदद मिली है। लॉकडाउन की वजह से कुछ समय से दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार आया है। दिल्ली सरकार ने अपनी ओर से सिस्टम को सुधारने के लिए काफी प्रयास किए हैं।

कोरोना वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में शानदार व्यवस्था की गई हैं। सरकार का साथ देते हुए युवा भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की स्पीड बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा गया है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस काम में दिल्ली सरकार का पूरा साथ देगी। 

Related Posts

1 of 792

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *