एजूकेशन

पहली बार 100 फीसदी होगी 10वीं की सफलता दर, यूपी बोर्ड ने शुरु की तैयारी!

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की तैयारी शुरु कर दी है। बोर्ड के द्वारा कुछ दिनों में सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करनी घोषणा की जाएगी। सत्र 2020-21 में हाई स्कूल में पढ़ रहे 29.94 लाख छात्र-छात्राओं को कक्षा ग्यारहवीं में प्रोन्नति मिल सकती है। यूपी बोर्ड के 100 साल के इतिहास में पहली बार दसवीं बोर्ड का 100 फीसदी सफलता का परिणाम होगा। इससे पहले 10वीं में पास होने का सर्वाधिक रिकॉर्ड 87.66 फीसदी रहा है।

विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों से सभी छात्र-छात्राओं के नौवीं कक्षा के अंक मांगे हैं। बोर्ड द्वारा विद्यालयों को 24 मई तक विद्यार्थियों के नौवीं कक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोर्ड नौवीं कक्षा के अंतिम परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को प्रोन्नति दी जाएगी। दसवीं कक्षा का अंतिम परिणाम तैयार करने की योजना का ऐलान जल्द ही हो सकता है।

राज्य के सभी विद्यालयों में 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यालयों को ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आंशिक लॉकडाउन की वजह से 24 मई के बाद कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है।

Related Posts

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी

खबर इंडिया की।अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी की चाहत में लाखों युवा सरकारी नौकरी…

‘बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें… जब पीएम मोदी ने पूछा शिक्षक से सवाल, जानिए क्या बोली महिला टीचर

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

अब नौकरी के साथ मिल सकती है एक्स्ट्रा इनकम, ₹30,000 सैलरी में शुरू करें ये बिजनेस, कमाई होगी जबरदस्त

खबर इंडिया की।आज के समय में सिर्फ सैलरी के भरोसे आर्थिक जरूरतें पूरी करना लगातार…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *