एजूकेशनन्यूज़भारतवायरलहेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के ASI की बेटी बनी IAS अफसर, जानिए UPSC में रैंक-26 लाने वालीं रूपल राणा की कहानी.!

खबर इंडिया की। कम उम्र में मां को खोया फिर अपनी गलतियों से सीखा और अब रूपण राणा आईएएस अधिकारी हैं.. उत्तर प्रदेश के बागपत की रुपाल राणा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 26वां रैंक हासिल किया….

रूपल ने अपनी पढ़ाई JP पब्लिक स्कूल, बागपत से की, जहां उन्होंने हाई स्कूल में 10 CGPA हासिल किया. इसके बाद उन्होंने बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की… इसके बाद रूपल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की, यहां भी वो टॉपर ही रहीं..

आपको बता दें कि रूपल के पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं… उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था… इसके बाद पिता जसविर राणा और उनके भाई-बहनों ने उनका काफी सपोर्ट किया… रूपल ने UPSC परीक्षा की पहली दो कोशिशों में असफलता का सामना किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

अपनी गलतियों से सीख वो लगातार आगे बढ़ीं… उन्होंने अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया… रूपल का हार ना मानने का जज्बा और उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने तीसरे प्रयास में आखिरकार परीक्षा को पास कर लिया। इस तरह उन्होंने IAS अफसर बनने का अपना सपना पूरा किया..

रूपल राणा की कामयाबी की ये कहानी दुनिया के लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक प्रेरणा है… उनके पिता के लगातार सपोर्ट से आखिरकार उन्होंने सफलता हासिल कर ही ली..

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 813

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *