महाराष्ट्र

कुएं में गिरने से 2 की मौत, कपड़े धोते समय फिसलकर गिरी

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला और एक बच्ची की मौत कुएं में गिरने के कारण हो गई।

पुलिस ने बताया कि वाडा तालुका के नेहरोली गांव में रविवार शाम को महिला एवं बच्ची कपड़े धोने गई थीं, लेकिन जब दोनों देर रात घर नहीं लौटीं, तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की।

वाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उनके परिजन को बाद में कुएं के निकट कपड़े पड़े मिले। दोनों के शव कुएं में थे।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने शव बाहर निकाले और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि ये दोनों संभवत: फिसलकर कुएं में गिर गई होंगी। मामले की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नीना विष्णु वाघ (23) और रानी राजेश वाघ (8) के रूप में की गई है।

Related Posts

जब पीएम मोदी ने की RSS की जमकर तारीफ, कहा- संघ की वजह से मैं मराठी सीख पाया, पढ़ें पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *