बिहारराजनीति

बड़बोले बीजेपी एमएलए पर गिरी गाज, पार्टी से किया गया निलंबित

बिहार के बड़बोले बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय पर गाज गिरी है। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करना उनपर भारी पड़ा है। बीजेपी ने टुन्ना पांडेय को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने शुक्रवार को टुन्नाजी पांडेय के निलंबन का पत्र जारी किया। 

टुन्नाजी पांडेय ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी की थी। इसके बाद पार्टी की अनुशासन समिति की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 10 दिनों में उन्हें जवाब देना था लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद टुन्नाजी पांडेय ने गठबंधन धर्म के खिलाफ बयान बाजी की। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बता दें कि टुन्नाजी पांडेय स्थानीय प्राधिकार कोटे से सीवान से चुनकर विधान पार्षद बने हैं। उनका कार्यकाल इसी साल 16 जुलाई को समाप्त हो रहा है। 

बीजेपी से मिली नोटिस और आरजेडी में जाने की संभावनाओं पर सवालों का जवाब देते हुए टुन्नाजी पांडेय ने कहा था कि भाजपा में हैं तो राजद में क्‍यों जाएंगे?

इधर कुछ दिनों से टुन्‍नाजी पांडेय सीएम नीतीश कुमार पर सीधे निशाना साध रहे थे। उन्‍होंने नीतीश कुमार को परिस्थितियों का सीएम बताया था। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था, ‘मुझे किसी से डर नहीं लगता। मैं नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते रहूंगा, वे मेरे नेता नहीं है। मैं डरने वाला नहीं हूं।’

Related Posts

किसानों को मोदी सरकार का खास तोहफा, 5 साल और बढ़ी PM किसान योजना, जानें कब आएगी अगली किस्‍त

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान…

1 of 223

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *