न्यूज़भारत

मेहुल चोकसी को लाने गया विमान खाली हाथ लौटा

पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने के प्रयास चल रहे हैं। इसके भारत लाने में तमाम की समस्याएं सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि इसके प्रत्यपर्ण पर लंबा वक्त भी लग सकता है। क्योंकि डोमिनिका कोर्ट ने इस मामले में अभी सुनवाई टाल दी है।

जिसके कारण तमाम इंतजामों के साथ गए भारतीय अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि डोमिनिका से विशेष विमान भारत वापस लौट रहा है। विमान के वापस लौटते वक्त चोकसी अस्पताल में पुलिस के पहरे में रहा।

मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पूरी ताकत लगा रही है। इसका भारत आना बेहद अहम है ताकि इससे कई राज उगलवाए जा सकें। मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट 500 को भेजा गया है। ये विमान कतर एयरवेज का है। इसका एक घंटे का अनुमानित किराया 9 लाख रुपए है। इस प्लेन के एंटीगुआ जाने का खर्चा 1.35 करोड़ से 1.43 करोड़ के बीच है।

मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए 28 मई को विशेष विमान रवाना हुआ था। लेकिन वहां पर उसके प्रत्यर्पण में दिक्कतें आने के बाद डोमिनिका भेजे गए प्राइवेट विमान ने गुरुवार को रात 8:10 बजे (स्थानीय समयानुसार) द्वीप (डोमिनिका) से उड़ान भरी। ये अधिकारी बॉम्बार्डियर ग्लोबर 5000 जेट ले लौट आए हैं।


सीबीआई और ईडी के अधिकारयों को कोर्ट में यह साबित करना है कि चोकसी अभी भी भारतीय नागरिक ही है। उसकी अभी तक नागरिकता खत्म नहीं हुई है। एंटीगा में बसने से पहले चोकसी ने नागरिकता त्यागने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं की है।

अपने दावे को मजबूत करने के लिए भारतीय अधिकारी पूरी कागजी तैयारी के साथ डोमिनिका गए हैं। चोकसी का आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड भी इसमें शामिल है, जो तस्दीक करेंगे कि यह भगोड़ा कारोबारी अभी भी भारतीय नागिरक है। ये सभी दस्तावेज कोर्ट में फाइल किए जाएंगे।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 833

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *