बिहार

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा, 5 की मौत, 5 घायल

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर छपरा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें सहदानी गांव में एक अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसी।  इससे घर में मौजूद बच्चे और युवको सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 5 लोग घायल हैं लगभग आधा दर्जन के आसपास घर के बाहर बांधी गई बकरियों की मौत हो गयी. इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में कोहराम कोहराम मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ सरैया बीडीओ, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे और ट्रक के नीचे दबे बच्चों की डेड बॉडी को बाहर निकाला. साथ ही, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली.

वहीं, पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसडीओ पश्चिमी डॉक्टर अनिल कुमार दास ने  बताया कि मौके पर 4 बच्चे की मौत हो गई है जबकि अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक की भी मौत हुई है. कुल मिलाकर 5 लोगों की घटना में मौत हुई है और चार पांच लोग घायल थे जिन्हें अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी है. सभी मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि देने की घोषणा भी की गई है. अभिलंब सभी को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही स्थानीय लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है, जो भी दोषी होंगे वो बख्शे नहीं जाएंगे.

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

भाजपा के खिलाफ एक मंच पर नज़र आये विपक्षी नेता, नीतीश कुमार ने एकजुट होने की कही बात

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन के…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *