इस साल जुलाई 2021 में जीएसटी संग्रह 33 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
जुलाई के जारी किए गए जीएसटी राजस्व के आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है।
आपको बता दें कि जुलाई 2020 में जीएसटी संग्रह 87,422 करोड़ रुपये रहा था। इससे पिछले महीने यानी जून, 2021 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम यानी 92,849 करोड़ रुपये रहा था।
एक आंकड़े के अनुसार, जुलाई, 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,16,393 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 22,197 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 28,541 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 57,864 करोड़ रुपये (इनमें से 27,900 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए) तथा उपकर 7,790 करोड़ रुपये (815 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए) रहा।
जुलाई, 2021 में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक साल पहले के समान महीने से 33 प्रतिशत अधिक रहा। इसमें एक से 31 जुलाई तक दायर किए गए जीएसटी रिटर्न के अलावा इसी अवधि के आईजीएसटी तथा वस्तुओं के आयात पर जुटाया गया उपकर शामिल है।
समीक्षाधीन महीने में वस्तुओं के आयात से राजस्व पिछले साल के समान महीने की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं घरेलू लेनदेन से संग्रह (सेवाओं के आयात सहित) 32 प्रतिशत ऊंचा रहा।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि लगातार आठ माह तक जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। उसके बाद जून, 2021 में यह घटकर इससे नीचे आ गया। इसकी वजह जून के संग्रह का मई के लेनदेन से संबंध था।
मई, 2021 के दौरान कोविड-19 की वजह से ज्यादातर राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ था।
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित अंकुशों में ढील के साथ जुलाई का जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक बार फिर एक लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है।
जुलाई 2021 में जीएसटी संग्रह 33 प्रतिशत बढ़ा
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
जंगल में मिल रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड… बिना कपड़ों के गांववालों ने पकड़ा, मौके पर हुआ जमकर हंगामा
खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक…
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
Kanwar Yatra Viral Video: कांवड़ यात्रा में लड़कियों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल, सावन सोमवार पर ऐसी फूहड़ता क्यों.?
Kanwar Yatra Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में…
आगरा में इंस्टा पर बच्चे देख रहे थे इस महिला की रील, इसमें ऐसा क्या था कि उनकी मां ने सीधे FIR ही करा दी, आप भी देखें?
खबर इंडिया की। आगरा के ताजगंज इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल…
Sara Tendulkar Body Shaming: रिपोर्टर ने कहा ‘मोटी’ तो भड़कीं Sara Tendulkar, सचिन की बेटी ने लगा दी पैपराजी की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: Sara Tendulkar Body Shaming का मामला सोशल मीडिया…
घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL
खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…
क्या जनेऊ पहनने से नहीं लगता है करंट… स्वामी रामभद्राचार्य का बयान विश्वास या फिर अंधविश्वास?
खबर इंडिया की।Janeu Electric Shock Claim इन दिनों सोशल मीडिया और धार्मिक चर्चाओं…
Bathinda Tattoo Video Controversy: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर टैटू के VIDEO वायरल, पंजाब के आर्टिस्ट ने बनाए, बोला- कस्टमर्स की रजामंदी थी; निहंगों ने धमकाया
बठिंडा (पंजाब): Bathinda Tattoo Video Controversy को लेकर पंजाब में नई बहस शुरू…
Sreejita De Vacation Photos: हरियाली के बीच बाथटब में नहाई, पति की गोद में बैठ किया किस, बिकिनी में बोल्ड हुई ‘TV की संस्कारी बहू’
Sreejita De Vacation Photos सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। टीवी…












