इस साल जुलाई 2021 में जीएसटी संग्रह 33 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
जुलाई के जारी किए गए जीएसटी राजस्व के आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है।
आपको बता दें कि जुलाई 2020 में जीएसटी संग्रह 87,422 करोड़ रुपये रहा था। इससे पिछले महीने यानी जून, 2021 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम यानी 92,849 करोड़ रुपये रहा था।
एक आंकड़े के अनुसार, जुलाई, 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,16,393 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 22,197 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 28,541 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 57,864 करोड़ रुपये (इनमें से 27,900 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए) तथा उपकर 7,790 करोड़ रुपये (815 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए) रहा।
जुलाई, 2021 में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक साल पहले के समान महीने से 33 प्रतिशत अधिक रहा। इसमें एक से 31 जुलाई तक दायर किए गए जीएसटी रिटर्न के अलावा इसी अवधि के आईजीएसटी तथा वस्तुओं के आयात पर जुटाया गया उपकर शामिल है।
समीक्षाधीन महीने में वस्तुओं के आयात से राजस्व पिछले साल के समान महीने की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं घरेलू लेनदेन से संग्रह (सेवाओं के आयात सहित) 32 प्रतिशत ऊंचा रहा।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि लगातार आठ माह तक जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। उसके बाद जून, 2021 में यह घटकर इससे नीचे आ गया। इसकी वजह जून के संग्रह का मई के लेनदेन से संबंध था।
मई, 2021 के दौरान कोविड-19 की वजह से ज्यादातर राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ था।
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित अंकुशों में ढील के साथ जुलाई का जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक बार फिर एक लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है।
जुलाई 2021 में जीएसटी संग्रह 33 प्रतिशत बढ़ा
Related Posts
आगरा में इंस्टा पर बच्चे देख रहे थे इस महिला की रील, इसमें ऐसा क्या था कि उनकी मां ने सीधे FIR ही करा दी, आप भी देखें?
खबर इंडिया की। आगरा के ताजगंज इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल…
Nagpur Rape and Conversion Case: प्लीज मुझे छोड़ दो… नागपुर में एयरफोर्स अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, मुस्लिम बनाने की कोशिश हुई, स्कूल में साथ पढ़ता था आरोपी
नागपुर: Nagpur Rape and Conversion Case महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया एक ऐसा…
बिकिनी पहन दो बॉयफ्रेंड संग Beach पर नहाई अफगानी मॉडल, दिखाई बोल्डनेस, अपना देश छोड़ भारत में बसी
खबर इंडिया की। अफगानिस्तान में जन्मीं मॉडल और रियलिटी शो स्टार सदफ शंकर एक बार…
Tanya Chaturvedi Viral Videos: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या चतुर्वेदी बिकनी पहन बाथरूम में नहाई, कई वीडियो वायरल हुए तो सोशल मीडिया पर भड़के लोग.!
नई दिल्ली: Tanya Chaturvedi Viral Videos इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का प्रमुख…
Jabalpur SP Office Fight: तू सरदार के साथ सोती है, 200 में बिकती है.. जबलपुर के एसपी ऑफिस में भिड़ी दो लड़कियां, एक दूसरे को पटका-पीटा:नाखून से गाल नोंचा, गालियां दीं; पुलिस ने छुड़ाया
जबलपुर: Jabalpur SP Office Fight का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मध्य…
Rewa Hotel Controversy: कॉन्स्टेबल पत्नी ने रेंजर पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा, MP में होटल में पहुंचकर किया हंगामा; अफसर लड़की के साथ डंपर से भागा
रीवा: Rewa Hotel Controversy से जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले में…
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
Apoorva Makhija Viral Statement: ‘दुबई का शेख 15 करोड़ देगा तो सोने को तैयार हूं’, बोली इंफ्लुएंसर, इस शर्त पर करेंगी कॉम्प्रोमाइज!
Apoorva Makhija Viral Statement एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ…
Fresh Egg Test: बिना तोड़े पता चल जाएगा अंडा फ्रेश है या खराब, मार्केट में आ गया दो मिनट वाला सबसे आसान तरीका, आप भी जानिए
लाइफस्टाइल डेस्क: Fresh Egg Test आजकल उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी जानकारी बन गया…
नशे में मिली महिला सवारी को रिक्शा ड्राइवर ने सुरक्षित घर पहुंचाया, ईमानदारी के लिए शादीशुदा महिला का वीडियो भी बनाया.!
खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई…












