पिछले कुछ दिनों से संसद के दोनों सदनों में किसान आंदोलन और पेगासस मुद्दे पर सरकार से जबाब मांग रहे विपक्ष का हंगामा आज भी जारी रहा। केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच संसद में गतिरोध बढ़ता जा रहा है। पेगासस जासूसी विवाद, तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक शुरू होने के 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्य सभा में आज भी हंगामे की वजह से शून्यकाल नहीं हो पाया। संसद के मानसून सत्र का यह तीसरा सप्ताह है लेकिन इस सत्र में उच्च सदन में एक बार भी शून्यकाल नहीं हो पाया है।
उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। सभापति द्वारा दस्तावेज पटल पर रखवाने के तत्काल बाद ही विपक्षी सदस्यों ने अपने अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग शुरू कर दी। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य आसन की ओर बढ़े। सभापति ने उन्हें कहा कि वे अपने स्थानों पर जाएं। उन्होंने कहा ‘‘अपने स्थानों पर जाएं। आप क्यों करते हैं ऐसा ? यह अच्छा नहीं लगता ।’
इस बीच कुछ सदस्यों ने अपने हाथों में पकड़ी तख्तियां लहराईं। नायडू ने सदन में तख्तियां दिखाने से मना करते हुए कहा कि जो सदस्य ऐसा कर रहे हैं उनके नाम प्रकाशित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने किसान आंदोलन पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। नायडू के अनुसार, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रताप सिंह बाजवा, के सी वेणुगोपाल, तृणमूल कांग्रेस के सुखेन्दु शेखर राय और वाम सदस्यों इलामारम करीम तथा विनय विश्वम ने भी चर्चा के लिए नोटिस दिए हैं।
सभापति ने कहा ‘‘अगर सदन मेरे साथ सहयोग करेगा तो में आपकी बात सुन सकूंगा। मैं चर्चा के लिए तैयार हूं। यहां तक कि कार्यमंत्रणा समिति में भी तय हुआ है कि चर्चा हो। लेकिन इसके लिए सदन में व्यवस्था होना चाहिए। ’’
उन्होंने कहा कि अगर सदस्य सहयोग नहीं करेंगे तो कैसे काम होगा। सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने 11 बजकर करीब 10 मिनट पर ही बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले उच्च सदन में, रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को तोक्यो ओलंपिक में महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी गई।
राज्यसभा में गतिरोध जारी, बैठक बारह बजे तक स्थगित
Related Posts
मलेशियाई PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाली तस्वीरों पर सॉन्ग लगाए, BRICS डिनर में गाए थे गाने
खबर इंडिया की।18वें BRICS Summit के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की…
Rajasthan Civic Election Results: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, PM Modi बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’
उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में Rajasthan Civic Election…
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: PM Modi ने किया याद, राम जन्मभूमि आंदोलन में भूमिका का जिक्र
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। विश्व हिंदू…
मध्य प्रदेश में 20 साल बाद फिर चलेंगी सरकारी बसें, क्या है नया मॉडल आपको क्या होगा फायदा,जानिए सबकुछ
खबर इंडिया की।मध्य प्रदेश में करीब दो दशक बाद एक बार फिर सरकारी पहल वाली बस…
समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं… पीएम मोदी ने की वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात
उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से वडनगर जा…
मोदी का जन्मदिन, बनारस में 1300km की रैली, बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी; शाह बोले- मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें…
दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते, अमित शाह ने साधा AAP सरकार पर निशाना, जानिए क्या कहा
उमाकांत त्रिपाठी।गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में आयोजित रैली में…
दुनिया की सबसे तेज इकॉनोमी से इतनी नफरत क्यों? गृहमंत्री अमित शाह ने कसा राहुल गांधी पर तंज, जमकर बरसे
उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के…
Gandhi Jayanti 2026: पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
उमाकांत त्रिपाठी। देशभर में आज यानी 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti 2026 मनाई जा रही…
भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा… पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन, बोले- ग्लोबल मार्केट तक पहुंच रहीं देश की सेमीकंडक्टर चिप्स
उमाकांत त्रिपाठी।Semicon India 2026 के पांचवें संस्करण का प्रधानमंत्री नरेंद्र…














