भारतीय महिला हॉकी टीम ने भारत का नाम टोक्यो ओलंपिक में ऊंचा कर दिया है। जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास लिख दिया है। अब उनका लक्ष्य तोक्यो ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को हराकर अपनी उपलब्धियों को चरम पर पहुंचाना होगा।
भारत की आत्मविश्वास से भरी 18 सदस्यीय महिला टीम ने सोमवार को तीन बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में भारत को मिले एकमात्र पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इस मैच से पहले सभी परिस्थितियां रानी रामपाल की अगुवाई और सोर्ड मारिन की कोचिंग वाली टीम के खिलाफ थी।
भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मास्को ओलंपिक 1980 में रहा था जब वह छह टीमों में चौथे स्थान पर रही थी। महिला हॉकी ने तब ओलंपिक में पदार्पण किया था और मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले गये थे जिसमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में पहुंची थी।
बुधवार को भारतीय महिलाएं उस उपलब्धि से आगे निकलकर पहली बार ओलंपिक फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी।
भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही और अब सभी की निगाहें महिलाओं पर टिकी हैं। पुरुष टीम अंतिम चार के मुकाबले में बेल्जियम से 2-5 से हार गयी।
भारतीय महिला टीम यहां के अपने प्रदर्शन से रैकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गयी है जो उसकी अभी तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
लेकिन उसका सामना विश्व में नंबर दो अर्जेंटीना से होगा जो कि पांच साल पहले रियो खेलों में चूकने के बाद ओलंपिक में सफलता हासिल करने के लिये बेताब है।
गोलकीपर सविता की अगुवाई में भारतीय रक्षापंक्ति ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया और अपने एकमात्र गोल का अच्छी तरह से बचाव किया। गुरजीत, दीप ग्रेस एक्का, मोनिका और उदिता को लैस लियोन्स जैसी खिलाड़ियों को रोकने के लिये इसी तरह के प्रयास जारी रखने होंगे।
अर्जेंटीना की महिला टीम ने सिडनी 2000 और लंदन 2012 में रजत पदक जीता था लेकिन अभी तक स्वर्ण पदक हासिल नहीं कर पायी है। वह 2012 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने क्वार्टर फाइनल में 2016 के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जर्मनी को 3-0 से हराया था।
भारतीय टीम ने हालांकि लगातार तीन हार के बाद लगातार तीन जीत दर्ज की हैं और वह आत्मविश्वास से भरी है।
इन दोनों टीमों के बीच हाल के रिकार्ड को देखा जाए तो अर्जेंटीना का पलड़ा भारी लगता है। इस वर्ष ओलंपिक से पहले भारतीय महिलाओं ने अर्जेंटीना का दौरा किया था। भारत ने वहां सात मैच खेले। इनमें से अर्जेंटीना की युवा टीम के खिलाफ उसने दोनों मैच 2-2 और 1-1 से ड्रा कराये।
भारत इसके बाद अर्जेंटीना की बी टीम से खेला जिसमें उसे 1-2 और 2-3 से हार झेलनी पड़ी। अर्जेंटीना की सीनियर टीम के खिलाफ उसने पहला मैच 1-1 से ड्रा खेला लेकिन अगले दो मैच 0-2 और 2-3 से हार गया।
भारतीय कप्तान रानी ने आस्ट्रेलिया पर जीत के बाद कहा था, ‘‘हमने सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास बना दिया है और अब हम सेमीफाइनल से आगे के बारे में सोच रहे हैं, क्योंकि हम यहीं पर नहीं रुकना चाहते हैं।’’
भारतीय महिला हॉकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देने का तैयार
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान
खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…
OYO Room Viral Video: बॉयफ्रेंड ने चुपके से OYO Room में बनाया गर्लफ्रेंड का 41 सेकेंड का वीडियो, वायरल वीडियो में क्या
OYO Room Viral Video. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल होने का…
फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने एलन मस्क, संपत्ति में आया भारी उछाल, जानिए 10 रईसों की लिस्ट
खबर इंडिया की।दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की संपत्ति में शेयर बाजार और…
Jabalpur Hotel Viral News: फर्श पर पर पड़ी साड़ी और पति के कपड़े… अचानक होटल पहुंची वाइफ ने हसबैंड को रंगेहाथ पकड़ा, गर्लफ्रेंड को नहीं दिया कपड़े पहनने का भी मौका
Jabalpur Hotel Viral News. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक होटल के अंदर पति को…
65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी
खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…
मलेशियाई PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाली तस्वीरों पर सॉन्ग लगाए, BRICS डिनर में गाए थे गाने
खबर इंडिया की।18वें BRICS Summit के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की…
Rajasthan Civic Election Results: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, PM Modi बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’
उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में Rajasthan Civic Election…
वोटर आईडी में गलती सुधारना अब हुआ बेहद आसान! मिनटों में देखें आपका नाम है या नहीं
खबर इंडिया की।दिल्ली में Voter List 2026 से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। अगर…
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: PM Modi ने किया याद, राम जन्मभूमि आंदोलन में भूमिका का जिक्र
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। विश्व हिंदू…














