भारत

कोंकण अभ्यास 2021 का सफल आयोजन संपन्न

16 अगस्त 2021 को आईएनएस ताबर और एचएमएस वेस्‍टमिन्स्टर के बीच कोंकण अभ्यास 2021 का आयोजन किया गया था। जिसका सफल आयोजन इंग्लिश चैनल में किया गया। इस नौसैन्य अभ्यास में दोनों पोतों के सभी हेलिकाप्टरों और फाल्कन इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमानों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान समन्वित पनडुब्बी रोधी कार्यप्रणालियों, गोलीबारी अभ्यास, संयुक्त समुद्री मानचित्र संकलन, युद्ध विन्यास कौशल और समुद्र में पुनःपूर्ति सहित कई प्रकार के युद्धाभ्यास आयोजित किए गए।

इससे पहले बंदरगाह में आयोजित कई पेशेवर गतिविधियों के साथ-साथ कोंकण अभ्यास 2021 ने आपसी पारस्परिकता को सशक्त किया तथा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने में सहायता की है।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 575

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *