दुनिया

माली में हुए आतंकवादी हमले की भारत ने निंदा की

भारत ने पिछले सप्ताह माली के मोप्ती क्षेत्र में वहां के सशस्त्र बलों के काफिले पर किए गए आतंकी हमले की बृहस्पतिवार को कड़ी निंदा की । इस आतंकी हमले में माली के 15 सैनिकों की मौत हो गई थी ।

खबरों के अनुसार, इस हमले में 10 सैनिक घायल भी हो गए थे ।

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ‘‘ भारत 19 अगस्त को माली के मोप्ती क्षेत्र में सशस्त्र बलों के काफिले पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है जिसमें 15 सैनिकों की मौत हो गई थी । ’’

बयान में कहा गया है कि, ‘‘ हम इन सैनिकों के परिवारों, माली के लोगों एवं सरकार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा इस घटना में घायल हुए सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं ।’’

Related Posts

अनुतिन बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- और मजबूत करेंगे साझेदारी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को…

मैं और मोदी जो कहते है करके दिखाते है… ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

1 of 84

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *