पश्चिम बंगाल

कोलकाता में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

कोलकाता और आसपास के जिलों में सोमवार तड़के मूसलाधार बारिश हुई। जिससे सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने कम से कम एक दिन और बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

देर रात 1 से सुबह 7 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई महत्वपूर्ण मार्ग और निचले इलाके घुटने तक पानी में डूब गए।

एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता नगर निगम के ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों द्वारा धापा में 136 मिमी, कालीघाट में 115 मिमी और बालीगंज में 109 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के ज्यादातर जिलों में मंगलवार सुबह तक और तेज बारिश या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जीके दास ने कहा, “बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम से गंगीय पश्चिम बंगाल तक चक्रवाती परिसंचरण की गति और मजबूत नमी के कारण, कोलकाता और उससे सटे उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पुरबी मेदिनीपुर में भारी बारिश हो रही है।”

मौसम विभाग के 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कोलकाता में 142 मिमी बारिश हुई जो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा है

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि के दौरान जिन अन्य स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, उनमें दक्षिण 24 परगना में कैनिंग (113 मिमी), साल्ट लेक (112.8 मिमी) और कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में दम दम (95 मिमी) शामिल हैं।

सुबह से सड़कों पर कम वाहन थे, लेकिन जलमग्न मार्ग के कारण बहुत धीमी गति से चल रहे थे जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो गया।

काम पर जाने की कोशिश कर रहे लोगों को सार्वजनिक परिवहन प्राप्त करने में मुश्किल हो रही थी क्योंकि मूसलाधार बारिश के कारण बसों और टैक्सियों की संख्या बहुत कम थी।

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा ह मला, कहा- TMC के लोग घरों को जलाते हैं, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *