खेलकूद

तीरंदाजी के विश्व चैंपियनशिप में 3 भारतीय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत, अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नाम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद बनाये रखी है।

भारत कंपाउंड के महिला और मिश्रित वर्ग के फाइनल में पहुंचकर पहले ही अपने नाम पर दो पदक पक्के कर चुका है।

महिलाओं के रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में अंकिता ने कोरिया की विश्व में नंबर चार कांग ची यंग को 6-4 (29-28, 28-28, 27-27, 24-29, 29-28) से हराकर उलटफेर किया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका की कैसी कॉफहोल्ड से होगा।

पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में विश्व कप के मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता वर्मा ने दो शानदार राउंड के दम पर स्लोवाकिया के जोजेफ वोस्कनास्की को 145-142 (29-28, 30-27, 28-29, 30-29, 28-29) से पराजित किया। उन्हें अब अमेरिका के विश्व में नंबर एक माइक शोलेसर का सामना करना है।

महिला कंपाउंड में ज्योति ने भी बेहतरीन खेल दिखाया तथा कोरिया की चेवॉन सो को 146-142 (30-29, 29-29, 28-30, 29-29, 26-29) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना क्रोएशिया की अमांडा मिलिनारिच से होगा।

Related Posts

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, बारिश से धुल गया था पहला मुकाबला

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां आज मेज़बान…

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! विराट कोहली पूरी करेंगे पांड्या की कमी?

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर…

1 of 60

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *