व्यापार

ओला ने 50 करोड़ डॉलर का कर्ज जुटाया

कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय संस्थागत निवेशकों से 50 करोड़ डॉलर का कर्ज जुटाया है।

कंपनी ने यह राशि टर्म लोन बी (टीएलबी) के जरिए जुटाई है। संस्थागत निवेशक दरअसल उच्च प्रतिफल चाहते हैं और सामान्य बैंकों की तुलना में लंबे समय तक निवेश कर सकते हैं।

ओला ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रस्तावित ऋण जारी करने के लिए निवेशकों से ब्याज समेत लगभग 1.5 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता के साथ एक चौंका देने वाली प्रतिक्रिया मिली।’’

ओला ऋण के माध्यम से जुटाई गई इस रकम का इस्तेमाल कैब सेवा, वाहन वाणिज्य, ऑनलाइन खाद्य पदार्थों की डिलीवरी और वित्तीय सेवाओं समेत अपने अलग-अलग व्यवसायों में गतिशीलता के लिए करेगी।

Related Posts

सीसीआई ने क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड में 24.16 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सेंटेला मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा…

सहारा इंडिया में पैसे जमा करने वालों के लिए पटना हाई कोर्ट का राहत भरा आदेश, अब लौटेगा पैसा

सहारा इंडिया में जमा अपना पैसा लौटने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *