चुनाव

निर्वाचन आयोग डाक से भेजेगा मतदाता पहचान पत्र

 भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में शामिल नए मतदाताओं को डाक के माध्यम से मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) भेजने का निर्णय लिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सेवा 25 जनवरी को शुरू की जाएगी जिस दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा, “हम मतदाता पहचान पत्र लोगों को डाक से सीधे भेजना शुरू करेंगे। सेवा आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुरू की जाएगी।”

अधिकारी ने कहा कि आयोग नए मतदाताओं को पहचान पत्र के साथ एक किट भी भेजेगा। उन्होंने कहा कि पैकेट में ईवीएम, मतदान का तरीका समेत अन्य जानकारियां होंगी।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए आयोग की पहल के तहत मंगलवार को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि इस साल के मतदाता दिवस की थीम ‘हमारे मतदाताओं को सशक्त, सतर्क बनाना और सुरक्षा तथा सूचना प्रदान करना’ है।

Related Posts

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, कल फिर करेंगे सोनिया गांधी के साथ बैठक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: पीएम मोदी ने स्पेशल अपील के साथ दी देशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भारत के…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *