चुनाव

PM Modi: पीएम के बटन दबाते ही सेंट्रल तक दौड़ने लगेगी मेट्रो, यूपीएमआरसी ने सफर कराने के लिए भेजा प्रस्ताव;

उमाकांत त्रिपाठी।कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को सीएसए सभास्थल से बटन दबाकर चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक 6.3 किमी लंबे भूमिगत रूट का लोकार्पण करेंगे। ऐसा होते ही आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने उसी दिन प्रधानमंत्री को मेट्रो ट्रेन में सफर कराने का प्रस्ताव भेजा है।

जिला प्रशासन ने मेट्रो से इस बारे में जानकारी मांगी है। यूपीएमआरसी ने चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक भूमिगत रूट और पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशन (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल) के बीच मेट्रो ट्रेनें संचालित करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री 30 तारीख को सीएसए मैदान में तैयार किए जा रहे सभास्थल से ही विभिन्न योजनाओं के साथ मेट्रो के भूमिगत सेक्शन का लोकार्पण करेंगे।

Related Posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, 5 फरवरी को वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी।विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजधानी दिल्ली में…

पश्चिम बंगाल मे त्रिकोणीय संघर्ष के आसार, पार्टियों के बीच जोर -आजमाईश जारी

विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने है.…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *