भारत

सूर्य मिशन: सूरज के सफर पर निकले स्पेशक्राफ्ट आदित्य एल 1 ने वैज्ञानिक डेटा एकत्र करना शुरू कर दिया

सूरज के सफर पर निकले आदित्य एल 1 ने वैज्ञानिक डेटा एकत्र करना शुरू कर दिया है। अभी ये पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में ही है। लेकिन इसने अपना काम करना शुरू कर दिया है। इसरो ने सोशल मीडिया एक्स पर आदित्य-एल1 मिशन से जुड़ी ये अहम जानकारी पोस्ट के जरिए दी है।

इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया है कि आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना शुरू कर दिया है। स्टेप्स उपकरण के सेंसर ने पृथ्वी से 50,000 किमी से अधिक दूरी पर सुपर-थर्मल और ऊर्जावान आयनों और इलेक्ट्रॉनों को मापना शुरू कर दिया है। यह डाटा वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आसपास के कणों के व्यवहार का विश्लेषण करने में मदद करता है। यह आंकड़ा विभिन्न इकाइयों में से एक द्वारा एकत्र किए गए ऊर्जावान कणों के बारे में वातावरण की भिन्नता के संबंध में जानकारी देता है।

इसरो ने दो सितंबर को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान राकेट से ”आदित्य” को लांच किया था। लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से हुई थी। यह मिशन भी चंद्रयान-3 की तरह पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और फिर यह तेजी से सूरज की दिशा में उड़ान भरेगा। ”आदित्य” सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के एल-1 की पास की कक्षा में पहुंचेगा। पांच साल के मिशन के दौरान एल-1 से ही सूर्य का अध्ययन करेगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 690

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *