क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट में भारत का पहला गोल्ड: भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया, तितास ने 3 विकेट लिए

भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। सोमवार 25 सितंबर  को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया। यह भारत का एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में पहला मेडल है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने किसी एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन बनाए और श्रीलंका को 117 रन का टारगेट दिया। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। भारत के लिए तितास साधु ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

स्मृति मंधाना ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए। स्मृति ने 45 बॉल पर 46 रन की पारी खेली। मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 बॉल पर 42 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी और उदेशिका प्रबोधनी ने 2-2 विकेट लिए।

श्रीलंका की ओर से हसिनी परेरा ने सर्वाधिक 25 रन बनाए

रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम  की ओर से हसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 22 बॉल पर 25 रन की पारी खेली। उनके अलावा नीलाक्षी डी सिल्वा ने 34 गेंद पर 23 रन बनाए। भारत की ओर से तितास साधु ने 4 ओवर में केवल 6 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं दिप्ती शर्मा, पूजा वस्त्रकार और देविका वैद्य को 1-1 विकेट मिला।

श्रीलंका की शुरुआत खराब रही

चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती 6 ओवर में टीम ने 3 विकेट गंवाकर केवल 28 रन बनाए। पावरप्ले में तीनों विकेट तितास साधु ने लिए।

अच्छी शुरूआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय टीम
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। 14 ओवर तक भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे, लेकिन टीम अगले 6 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 30 रन ही बना सकी। मंधाना और जेमिमा के अलावा कोई खिलाड़ी क्रीज पर लंबे समय तक नहीं टिक पाया।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *