राजनीतिहेडलाइंस

G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम में मोदी ने कहा- मुझ पर लोगों को जेल भेजने का आरोप, देश का माल चोरी करेंगे तो जगह कहां होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 26 सितंबर को भारत मंडपम में जी20 कनेक्ट फिनाले को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में चंद्रयान-3 से लेकर मेक इंडिया तक की बात की।इसके साथ-साथ देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने और गरीबी को दूर करने के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। पीएम ने देश को और आगे ले जाने के लिए क्लीन, क्लियर और स्टेबल सरकार की बात भी की है। इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं को जेल भेजने के आरोपों पर भी पलटवार किया है।

देश की गरीबी पर बोले- PM मोदी

वहीं, देश में गरीबी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पिछले पांच साल में 13 करोड़ से ज्यादा लोग इससे ऊपर उठे हैं. इस साल फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर में 10 लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा है. यह निवेश साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है. आप कल्पना कीजिए की इसका कितना बड़ा प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. ये हमारे देश के लिए अवसरों का दौर है.

पहले हम मोबाइल इम्पोर्ट करते थे, आज एक्सपोर्ट कर रहे

पीएफ खाताधारकों की संख्या में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में युवाओं को तेजी से नौकरी मिली है।आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है। पहले हम मोबाइल का इम्पोर्ट करते थे लेकिन आज हम एक्सपोर्ट कर रहे हैं।  इसके कारण भी बड़ी नौकरियां मिली हैं।देश में 8 करोड़ लोगों ने पहली बार अपना कोई बिजनेस शुरू किया है या अपना काम शुरू किया है।

भ्रष्टाचार का कंट्रोल करने के प्रयासों के बारे में बताया

वहीं, भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इसे कंट्रोल करने के लिए पिछले 9 साल में बहुत सारे प्रयास किए गए. आज से 10 साल पहले भ्रष्टाचार ने देश को कैसे बर्बाद करके रखा था, हम सभी ने देखा है, लेकिन हमने कई तरह के रिफॉर्म लाकर दलालों को बाहर कर एक पारदर्शी व्यवस्था बनाई है.

जिन लोगों ने माल चोरी किया उनको कहां रहना चाहिए- पीएम ने पूछा

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मुझ पर एक आरोप है कि मैं लोगों को जेल में डाल रहा हूं, लेकिन ये आप ये बताइये कि जिन लोगों ने माल चोरी किया है उनको कहां रहना चाहिए। विकास की यात्रा को जारी रखने के लिए क्लीन, क्लियर और स्टेबल सरकार बहुत जरूरी है। अगर आपने निश्चय कर लिया तो 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है।  पूरी दुनिया भारत को उम्मीद की नजर से देख रही है। दुनिया को भारत के युवाओं की क्षमता आभास हो चुका है।

प्रोग्राम में 12 अलग-अलग देशों के स्टूडेंट्स शामिल हुए

PM मोदी ने 24 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंकडिन में G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट इवेंट के बारे में एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि इवेंट की सबसे खास बात है कि 12 अलग-अलग देशों के स्टूडेंट्स इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा G20 के 10 देश भी शामिल हुए। ये सभी यूथ फॉर लाइफ (लाइफस्टाइल और पर्यावरण) पर चर्चा करेंगे। PM मोदी ने आगे कहा कि G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम में युवा शक्ति के अनुभवों को सुनने की लिए बेहद उत्साहित हूं। 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 519

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *